आग से सतिया बनाकर सड़क पर डांस किया, VIDEO:मुंह से आग के गोले छोड़ते हुए निकले, देखने के लिए आई भीड़ से सड़क जाम हुई

अलवर शहर में तिजारा रोड पर रविवार को सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। उनके बीच में कुछ साधु के वेष में मुंह से आग के गोले छोड़ते हुए निकले। आग के बीच डांस किया। ऐसा दृश्य देख सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। एक तरफ रोड जाम हो गाई। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अलवर शहर में रविवार दोपहर को तिजारा रोड पर हिंदू सम्मेलन ने कलश यात्रा निकाली। तिजारा रोड के आसपास की कॉलाेनियों के लोगों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया।

तिजारा रोड पर श्रीराम मंदिर शिव कॉलोनी से कलश यात्रा से शुरू हुई। ब्राइट स्कूल के ग्राउंड तक पहुंची। यहां आने पर गणेश वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान ब्रह्म मुनि महाराज ने प्रवचन दिए। आरएसएस के पदाधिकारियों ने बौदि्क विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजन के अध्यक्ष समुंदर सिंह यादव थे। विशाल भंडारा किया गया। कार्यक्रम में भोले बाबा की झांकी सजाई गई। इसमें शिव लिंग व आकर्षक मूर्ति रहीं। टेल्को चौराहे से लेकर तिजारा रेलवे ओवरब्रिज तक साधु के वेष में आए कलाकार आग के गोले छोड़ते दिखे। इसे देखने के लिए आसपास के लोग भी आ गए। कुछ ही देर बाद में कलाकारों ने रोड पर अग्नि डांस किया। सतिए आकार में आग जलाकर डांस किया। यह देखने के लिए भीड़ टूट पड़ी। इस बीच में आने – जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *