उमरिया के BTR में बाघ-तेंदुए में खूनी संघर्ष:पतौर परिक्षेत्र में मिला तेंदुए का शव; मौके पर मिले बाघ के पगमार्क

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ और तेंदुए के बीच हुए संघर्ष में तेंदुए की मौत हो गई। यह घटना पतौर परिक्षेत्र के बमेरा बीट स्थित छुहाईहार के कक्ष क्रमांक पी एफ 189 में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वाड की मदद से क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान घटनास्थल पर बाघ के पगमार्क मिले, जिससे यह पुष्टि हुई कि तेंदुए की मौत बाघ से हुए संघर्ष में हुई है। इसके पहले गुरुवार को ही वनकर्मियों ने एक बाघ का शव भी बरामद किया था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत तेंदुए का पोस्टमॉर्टम कराया गया और विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग की टीम मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *