हिंदी साहित्य समिति में बजट पर विश्लेषण चर्चा:अर्थशास्त्रियों ने कहा- विकास लक्ष्य के लिए तेज गति से काम करना होगा

श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2025 पर विशेष विश्लेषण चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. रेखा आचार्य ने बजट का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। डॉ. आचार्य ने कृषि, दालों के उत्पादन, राजकोषीय घाटा, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, निजी क्षेत्र और निर्यात जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर बजट के प्रभाव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बजट का वास्तविक प्रभाव आने वाले समय में दिखाई देगा, लेकिन निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तीव्र गति से कार्य करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्रम में दूसरे प्रमुख वक्ता सी.ए. अपूर्व मेहता ने आयकर संरचना, दान ट्रस्ट और बैंक जमा ब्याज से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों के प्रश्नों का समाधान भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की अर्चना से हुई, जिसके बाद केन्द्र की मंत्री डॉ. मीनाक्षी स्वामी ने समिति की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समिति के कार्यवाहक प्रधानमंत्री घनश्याम यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अरविंद ओझा, के.के. उपाध्याय, मीताली व्यास और उमेश पारीख ने वक्ताओं का स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी स्वामी ने किया। आभार हरेराम वाजपेयी ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *