खरगोन | भारतीय नागरिकों के साथ अमेरिका में किए जा रहे अमानवीय बर्ताव पर कांग्रेस ने आक्रोश दर्ज कराया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में इकट्ठा होकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार की चुप्पी ओर विदेश मंत्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा निर्वासित भारतीय नागरिकों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और इस मुद्दे पर सरकार का रुख कमजोर नजर आ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को 104 निर्वासित भारतीयों भारत वापस भेज दिया। हम चाहते थे कि विदेश मंत्री बयान दें, उन्होंने अमेरिकी गतिविधियों का समर्थन करते हुए बयान दिया। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और हमें अस्वीकार्य है। प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ना चाहिए।


