संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 13 से

पीपलगोन | ग्राम में 13 से 19 फरवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन पं. कमल किशोरजी बेटमा वाले करेंगे। पहले दिन सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर बेड़िया रोड स्थित मोठी माता मंदिर के पास आयोजन स्थल पहुंचेगी। कथा का समय दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *