रतलाम | सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा का प्रकटोत्सव जूना गुजराती लोहार, सुतार पांचाल समाज द्वारा सोमवार को मनाया जाएगा। इस दौरान वाहन रैली निकाली जाएगी। यह शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरेगी। नयागांव स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर समाजजनों द्वारा हवन पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा को भोग लगाकर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। श्री जूना गुजराती लुहार सुतार पांचाल समाज के मीडिया प्रभारी महेश पांचाल ने बताया कि रैली ओसवाल नगर साई मंदिर से सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग दीनदयाल नगर, बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा, चांदनी चौक, तोपखाना, पांचाल धर्मशाला हरदेव लाला पीपली, धानमंडी, शहर सराय, न्यू रोड़, श्री विश्वकर्मा धाम शास्त्री नगर, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर, अलकापुरी चौराहा, साक्षी पेट्रोल पंप, राधाकृष्ण मंदिर, टैंकर रोड़, विष्णु पूरी होते हुए नयागांव विश्वकर्मा मंदिर पर समाप्त होगी।


