रतलाम | आशुतोष स्पोर्ट्स एवं क्रिकेट क्लब की स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी के लिए नेहरू स्टेडियम में बैठक हुई। अध्यक्षता खेल विभाग के पूर्व निदेशक बलवीर सिंह कुशवाह ने की। कहा कि किसी भी संस्था का लगातार 50 साल तक संचालन बड़ी बात है। आशुतोष क्लब के कई खिलाड़ी प्रदेश और देश में स्पोर्ट्स कोटे में सेवा दे रहे हैं। खेल अधिकारी रुचि शर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे। क्लब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आगामी वर्ष में होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता के बारे में बताया। बाबा हैरीश, किशोर भिड़े, सत्यनारायण पटेरिया, अनुज शर्मा, देवेंद्र वाधवा, अखिलेश गुप्ता, राजा राठौड़, राहुल श्रीवास्तव, निखिल मिश्रा, जितेंद्र धूलिया, हार्दिक कुरवाड़ा, आरसी तिवारी, निर्मला डामोर, कमल व्यास आदि उपस्थित रहे। संचालन भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। आभार अनुज शर्मा ने माना।


