लोनारा | संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागरजी महाराज का प्रथम समाधि दिवस जैन मंदिर में मनाया गया। सुबह नित्य अभिषेक, शांतिधारा के बाद आचार्यश्री का सामूहिक पूजन हुआ। जैन मंदिर परिसर में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। मंगलाचरण मीना जैन ने किया। आचार्यश्री के नारे व भजन प्रस्तुत किए गए। जैन समाज के अलावा अन्य ग्रामीणों ने आचार्यश्री के प्रति अपनी विनयांजलि प्रस्तुत की। शाम को आचार्यश्री की आरती, भजन संध्या, शास्त्र प्रवचन व भक्तामर पाठ का आयोजन हुआ।


