नर्मदापुरम | दो दिवसीय सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नर्मदापुरम डिस्ट्रिक्ट टीम के लिए ट्रायल 9 फरवरी सुबह 9:30 बजे से होगा। ट्रायल एमपीसीए ग्राउंड पर होगा। इस चयन प्रक्रिया में नर्मदापुरम जिले की सभी तहसील इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर, माखननगर, सिवनी मालवा, पचमढ़ी, शिवपुरी, सुखतवा के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को ट्रायल के दिन अपने दस्तावेज आधार कार्ड, समग्र आईडी, वोटर आईडी अनिवार्य रूप से लाना है।


