चाईबासा| नगर परिषद चाईबासा के कार्यालय में मधु बाजार अवस्थित तीन दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से कर दिया गया। तीन दुकानों के संचालन हेतु चयनित आवेदकों की सूची नगर परिषद कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दिया गया है। दुकान संख्या- 2 अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित थी। अनुसूचित जाति की श्रेणी में विवेक आनंद पासवान को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया गया। जबकि दुकान संख्या- 4 बादल तिर्की को और दुकान संख्या 6 महावीर मिंज को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया गया। यह दोनों ही दुकान अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए आरक्षित थी। दुकान संख्या 2, 4 एवं 6 के लिए क्रमशः कुल आवेदन 6, 5 और 6 आए थे।


