वीक्षण कार्य को लेकर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के िलए दिशा निर्देश जारी

भास्कर न्यूज|गढ़वा 11 फरवरी से आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा निर्धारित समय पर होगी। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। गढ़वा जिला में मैट्रिक की परीक्षा में 22092 तथा इंटर की परीक्षा में 13862 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस संबंध में बताया गया कि पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षार्थी सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 तक और दूसरी पाली में इंटर के परीक्षार्थी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा देंगे। मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थी परीक्षा के पहले दिन 11 फरवरी को वोकेशनल विषय की परीक्षा देंगे। वही बताया गया कि मैट्रिक की परीक्षा के लिए 47 व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इधर जैक अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद 11 फरवरी से आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा निर्धारित समय पर होने की सूचना पाकर परीक्षार्थी उत्साहित हैं। इस संबंध में परीक्षार्थियों का कहना है कि जैक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण परीक्षा को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। उनका कहना है कि उन्हें लग रहा था कि जैक अध्यक्ष की नियुक्ति यदि नहीं की जाएगी तो परीक्षा की तिथि बढ़ाई जा सकते थी। लेकिन जैक अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद निर्धारित समय पर परीक्षा होने की पूरी संभावना है। परीक्षार्थियों ने कहा कि वे लोग निर्धारित समय के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यदि परीक्षा की तिथि में परिवर्तन होती तो उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में भी परेशानी होती। परीक्षार्थियों का कहना है कि जैक अध्यक्ष का पद खाली होने के कारण आठवीं और नवी परीक्षा की तिथि टाल दी गई थी। आठवीं की परीक्षा पिछले 28 जनवरी तथा नवीं की परीक्षा 29 व 32 जनवरी को आयोजित होने वाली थी।।लेकिन जैक अध्यक्ष का पद खाली होने के कारण उक्त परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में वीक्षण कार्य को लेकर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के िलए जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि प्रखंड स्तरीय माध्यमिक एवं प्लस टू विद्यालय में टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षक तथा शिक्षाओं को वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त की जाए। प्रखंड स्तर पर पर्याप्त मात्रा में माध्यमिक व प्लस टू विद्यालय के टीजीटी व पीजीटी शिक्षक व शिक्षिका उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में अगल-बगल के प्रखंड के विद्यालयों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाए। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप पदस्थापित शिक्षकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रतिनियुक्ति की जाए। किसी भी परिस्थिति में पदस्थापित अनुमंडल से दूसरे अनुमंडल में बिना अधोहस्ताक्षरी के पूर्वा अनुमति के प्रतिनियुक्ति नहीं किया जाए। परीक्षा केंद्र से संबद्ध विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को उस केंद्र पर वीक्षण कार्य या परीक्षा से संबंधित अन्य कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति नहीं किया जाए। उन्होंने कहा है कि उपांकित बिंदुओं के अतिरिक्त भी यदि शिक्षक की कमी होती है तो प्रखंड के प्राथमिक या मध्य विद्यालय के सरकारी शिक्षक व शिक्षिका को ही प्रतिनियुक्त किया जाए। शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित निर्गत पत्र की एक प्रति अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *