माल रिकार्ड में कर्जे की रकम सही करने के बदले

भास्कर न्यूज | अमृतसर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगेहाथ काबू किया है। पकड़े गए पटवारी की पहचान रवि प्रकाश के रूप में हुई है, जो सिटी के माल हल्का कोट खालसा में तैनात है। माल रिकार्ड में कर्जे के असल रकम 9 लाख रुपए की बजाय गलती से 90 लाख रुपए लिखने को सही करने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की पहली किश्त 10 हजार रुपए लेते हुए आरोपी पटवारी को काबू किया गया। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि उनके पास न्यू मोहनी पार्क के निवासी परमजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। परमजीत ने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्जे की रकम को सही करने के लिए पटवारी रिश्वत की मांग कर रहा है। विजिलेंस अधिकारी ने बताया शुक्रवार को जाल बिछाकर सरकारी ग्वाहों की मौजूदगी में पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ काबू किया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी पटवारी का पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *