भास्कर न्यूज | अमृतसर/अजनाला थाना राजासांसी की पुलिस ने अमरीका से डिपोर्ट दलेर सिंह की शिकायत पर आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी एजेंट फरार है, मगर पुलिस ने आरोपी के अजनाला में अवैध इमिग्रेश्न सेंटर को सील कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में दलेर सिंह निवासी गांव सलेमपुरा ने बताया कि 2023 में रिश्तेदार गुरसेवक सिंह ने ट्रैवल एजेंट सतनाम सिंह के साथ मिलवाया था। एजेंट ने अमरीका भेजने के लिए 60 लाख रुपए लिए थे। कैबिनेट मंत्री कुलदीप धारीवाल ने कहा कि पंजाब के जो लोग अमरीका से डिपोर्ट होकर आए हैं, वह संबंधी एजेंटों के खिलाफ संबंधित थानों में शिकायत दर्ज करवाए। पुलिस तुरंत आरोपी एजेंटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। दलेर सिंह के मामले में एजेंट के खिलाफ पर्चा दर्ज करवा दिया है। इसी तरह सभी डिपोर्ट हुए लोगों को इंसाफ के लिए आगे आना होगा। एजेंटो ने लाखों लेकर अवैध तरीके से मानव तस्करी की है।


