आयुष्मान क्लीनिक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

लुधियाना | छावनी मोहल्ला स्थित आयुष्मान क्लीनिक में शुक्रवार सुबह 5 बजे के आस-पास अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। क्लीनिक के डॉक्टर प्रशांत कंवर ने बताया कि आग के कारण क्लीनिक में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैसे फ्रिज, एयर कंडीशनर, पंखे, आरओ फिल्टर, दवाइयां और अन्य सामान जलकर राख गया हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जानकारी प्राप्त कर ली है और प्रारंभिक जांच के मुताबिक आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *