शबद गायन प्रतियोगिता में गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल रहा विजेता

लुधियाना। जीजीएन पब्लिक स्कूल, रोज गार्डन में ज्ञानी रघबीर सिंह मेमोरियल अंतर-स्कूल शब्द गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गुजरांवाला खालसा एजुकेशनल संस्थाओं के संस्थापक सदस्यों में से एक ज्ञानी रघबीर सिंह की याद में हर साल यह प्रतियोगिता होती है। प्रिंसिपल गुणमीत कौर ने मुख्य अतिथि इंजीनियर गुरकिरपाल सिंह, गुजरांवाला खालसा एजुकेशनल काउंसिल के अध्यक्ष , डॉ. एसपी सिंह, हरशरण सिंह नरूला, स. हरदीप सिंह, जगजीत कौर, बलजीत सिंह बिंद्रा आदि अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब में वर्णित रागों पर आधारित शब्द गायन कर दिव्य वातावरण बनाया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर बधाई दी। गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन ने विजेता ट्रॉफी जीती। अमृत इंडो कैनेडियन अकादमी को प्रथम रनर अप और गुरु नानक पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन एक्सटेंशन को द्वितीय रनर अप ट्रॉफी मिली। गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के गुणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ तबला वादक और हर्षीन कौर को सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *