रथयात्रा में भक्तों को मिलेगा चूरमा प्रसाद

लुधियाना| महाशिवरात्री महोत्सव कमेटी की ओर से 24 फरवरी को सिविल अस्पताल से विशाल रथयात्रा निकलेगी। रथयात्रा में भक्तों में बांटने हेतु प्रसाद बनाने का शुभारंभ शिवाला रोड पर महंत नारायण पुरी, महंत सुरेश दुआ, महंत विमल बांसल की अगुवाई में किया। महंत नारायण पुरी ने कहा कि प्रसाद का एक कण मिलने से इंसान का भाग्य खुल जाता है। प्रधान नीरज वर्मा, लवली थापर ने बताया कि रथयात्रा में बांटने हेतु सवा लाख पैकेट तैयार होंगे। इस अवसर पर प्रवीण मल्होत्रा, अजय गुप्ता, राकेश वर्मा, अमर टक्कर, कुणाल सूद, अवनीश मित्तल, नागेश वर्मा, गौरव कपूर, सुरेश वोहरा, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *