मंईयां सम्मान योजना में घोटाला: महिलाओं के पैसे वीएलई ने अपने खाते में लिए

फतेहपुर प्रखंड की बानरनाचा पंचायत में मंईयां सम्मान योजना में घोटाला सामने आया है। यहां महिलाओं के नाम पर सरकारी राशि निकाली गई, लेकिन पैसा उनके खातों में नहीं पहुंचा। आरोप पंचायत के वीएलई मृत्युंजय चौधरी पर है। उसने 17 लाभुकों के बैंक खातों की जगह अपने और अपने परिचितों के खातों को जोड़कर सरकारी राशि हड़प ली। फतेहपुर प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि वीएलई ने चाइना देवी, रीता देवी, सोनम कुमारी, बेबी देवी, मीरा मंडल, सोना कुमारी, मीरा देवी सहित कई महिलाओं के नाम पर सरकारी राशि अपने खातों में डलवा ली। जिन खातों में पैसा गया। घोटाले के कारण कई महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। पंचायत सचिव को आदेश दिया गया है कि वीएलई के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *