पीपरा में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

पीपरा | अस्त्रोंनत उच्च विद्यालय पीपरा में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य रूपवंती देवी व संचालन प्रधानाध्यापिका अनुपमा ज्योति ने किया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद बीआरपी कुमार निगम ने सरकारी निर्देशों के तहत ग्रामीणों को मार्गदर्शन किया। वहीं शिक्षा विभाग के निर्देश पर एसएमसी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रीती देवी व उपाध्यक्ष लखन प्रसाद गुप्ता, संयोजिका अनीता देवी का चयन किया गया। रंंका|विद्यालय प्रबंधन समिति के तीन वर्षीय कार्य का पूर्ण होने के पश्चात रंका प्रखंड के सुदूरवर्ती कंचनपुर पंचायत के लुकुम्बार प्राथमिक विद्यालय के अध्यक्ष विजय सिंह का चयन किया गया है ,जबकि संयोजिका के पद पर कौशल्या देवी चुनी गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति के 3 वर्षीय कार्य काल पूरा होने के पश्चात प्रखंड संसाधन केंद्र से मनोज कुमार ओझा तथा नंदू उरांव दो पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस प्रबंधन समिति में नव प्राथमिक विद्यालय लुकुम्बार के पोषक क्षेत्र के बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों ने भाग लिया। बारियातू | साल्वे पंचायत के बारीखाप व अलखडीहा से श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुआ। रवानगी से पहले श्रद्धालुओं ने अलखडीहा स्थित श्री दुर्गा मंदिर में माथा टेका और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज संगम स्नान सहित अयोधया, विध्यांचल, वाराणसी सहित अन्य मंदिरों का भी भ्रमण कर पूजा करेंगे। महाकुंभ जाने वालों में 40 महिला-पुरुष शामिल हैं। गढ़वा|गढ़वा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर में आज शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शरफुल्लाह अंसारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलता है। पौधों से हमें फल, फूल, जड़ी-बूटियां, लकड़ी, गोंद, रेजिन, रबर, फाइबर, सिल्क, टैनिन, लैटेक्स, हड्डी, बांस, केन, कत्था, सुपारी, तेल, रंग मिलते हैं। पौधों से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपने आस-पास ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नागेंद्र चौधरी, अनुज पाठक, नवीन कुमार द्विवेदी, विद्यासागर तिवारी, वीणा कुमारी, रोकैया तरन्नुम, गुलशन आरा, अनिता कुमारी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *