जिपं सदस्य के 5 प्रत्याशियों का नाम वापस, अब 39 ही मैदान में

भास्कर न्यूज | सुकमा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के लिए इस बार 39 अभ्यर्थी निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य के लिए नाम निर्देशन के लिए दाखिल कुल 44 अभ्यर्थियों में से 5 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह इस बार 11 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 39 अभ्यर्थी निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे। जिले में नगरीय निकाय सहित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रशासनिक अधिकारी पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। स्वीप नोडल अधिकारी नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के साथ ही उन्हें मतदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के लिए मतदान क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी सुबह 7 से दोपहर 03 बजे तक होगा। जिला पंचायत सदस्य स्तर पर परिणामों की घोषणा प्रथम द्वितीय और तृतीय चरण के लिए क्रमशः 20 फरवरी, 23 फरवरी और 25 फरवरी को की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *