सिरौली में मतदाताओं को किया जागरूक

मनेंद्रगढ़ | नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 में मतदाताओं को अपनी सहभागिता बढ़ाने लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सिरौली में मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया, जिसमें स्वसहायता समूह की दीदियों और ग्राम पंचायत के सदस्यों ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही संकल्प लेकर सही प्रतिनिधि का चुनाव करने का निर्णय किया। जनपद पंचायत से मतदाता जागरूकता अभियान की नोडल अधिकारी मंजुला कौरव ने उद्बोधन देकर लोगों को जागरूक किया कि वे अपने कर्तव्य का निर्वहन अपने अधिकारों की तरह करें। एक सही व्यक्ति का चुनाव कर देश और राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *