जिला परिषद सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सवाई माधोपुर | तथ्य छिपाकर चुनाव लड़ने वाली वार्ड नंबर 18 से जिला परिषद सदस्य बनी सीमा देवी के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में मदनपुरा निवासी हरिमोहन बैरवा ने बताया कि वर्ष 2021 में हुए जिला परिषद के चुनाव में वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सीमा देवी पत्नी राजेश बैरवा निवासी मदनपुरा ने वर्ष 1995 के नियम के बाद 3 संतान विक्रम,नीरज व ललित के संबंंध में तथ्य छिपाकर जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव में विजयी होने पर पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *