महिलाओं के लिए निशुल्क आरएससीआईटी कोर्स शुरू

भास्कर न्यूज |सवाई माधोपुर मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत बजरिया की आईएचएस कॉलोनी स्थित महावीर इन्फोटेक कार्यालय में महिलाओं के लिए निशुल्क आरएससीआईटी बैच शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार उद्घाटन समारोह में नगर परिषद वार्ड 13 के पार्षद पदम चंद जैन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने महिला बैच का उद्घाटन किया। इस कोर्स में महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी और कार्यशैली सिखाई जाएगी। कोर्स तीन महीने का होगा। राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से इसे संचालित किया जाएगा। इस योजना के तहत राजस्थान की महिलाओं और छात्राओं को निशुल्क आरएससीआईटी कोर्स कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *