जांजगीर | केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि यह बजट कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधान आम जनता को राहत पहुंचाएंगे और बजट के बाद दवाइयों जैसी आवश्यक वस्तुएं अधिक सस्ती होंगी। आयकर की प्रक्रिया को सरल बनाए जाने से छोटे करदाताओं को सहूलियत मिलेगी। सौरभ सिंह ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाले प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार निर्माण इकाइयों को इतना बढ़ावा दिया गया है, जिससे देश आत्मनिर्भर बनेगा और विदेशी टैरिफ का मुकाबला करने की क्षमता बढ़ेगी। उनका कहना था कि कुल मिलाकर यह बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।


