चिल्हाटी| राजनांदगांव से 110 किमी दूर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सरहद पर स्थित महाराष्ट्र के अति नक्सल क्षेत्र गांव न्याहकल के बारह सौ फीट ऊंची टीपागढ़ पहाड़ पर प्राचीन तालाब तट में रविवार को माघी पूर्णिमा का मेला लगा। इस मेले में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के लगभग तीस हजार श्रद्धालु पहुंचे। यहां एक फरवरी से तीन दिनों तक मेला लगेगा। टीपागढ़ पहाड़ की चट्टान में गुरू बाबा के प्राचीन मंदिर में माघी पूर्णिमा को विशेष पूजा होती है। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आए तो कोई प्राकृतिक सौंदर्य देखने। पथरीले रास्ते पर ऊंची चढ़ाई करते यह चढ़ाई बहुत कठिन है।


