राइजिंग स्टार ने सुरा क्रिकेट क्लब को शिकस्त दी, मैन ऑफ द मैच बने लक्की

जालंधर | सूरानुस्सी के क्रिकेट मैदान में रविवार को राइजिंग स्टार और सुरा क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। सुरा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रनों का लक्ष्य रखा था। राइजिंग स्टार के बल्लेबाजों ने मैच को समय से पहले ही अपने नाम कर लिया । राज ने 28 गेंदों में 37 रन, बलराज ने 37 रन बनाए। राइजिंग स्टार की टीम ने 17 ओवरों में ही 143 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। गेंदबाजी के लिए लक्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *