दैनिक भास्कर में नौकरी करने के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए बेहतरीन अवसर

भास्कर न्यूज | बारां दैनिक भास्कर में नौकरी करने के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए बेहतरीन अवसर है। प्रदेश के विभिन्न संस्करणों में युवक-युवतियों की आवश्यकता है। सबसे बड़े अखबार समूह से जुड़कर फ़िक्स वेतन के साथ ही आकर्षक इंसेंटिव भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही सेल्स की बारीकियां भी सीखने का मौका मिलेगा और भास्कर में कार्य का अनुभव भविष्य में फायदेमंद रहेगा। सफलतापूर्वक कार्य करने पर संबंधित उम्मीदवार को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। एक साल तक अच्छा कार्य करने वाले को भास्कर के साथ स्थायी काम करने का भी मौका मिल सकता है। कार्य करने का समय सुबह 7 से 2 बजे तक ही रहेगा। इच्छुक व्यक्ति की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच व शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। उनके पास स्मार्ट फोन होना अनिवार्य है। उम्मीदवार 2 व 3 फरवरी को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक दैनिक भास्कर कार्यालय, डॉ. राजावत की गली, नगरपालिका कॉलोनी, बारां में संपर्क कर सकते हैं। अपना बायोडाटा साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9057287695 या 9521217722 पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *