पशु अस्पताल के बाहर मुख्य पाइप लाइन में लीकेज से बह रहा पानी

बूंदी. शहर के मीरागेट रोड पर पशु चिकित्सालय के बाहर जलदाय विभाग की मुख्य पाइपलाइन में 2 माह से लीकेज हो रहा है, जिसके चलते रोज हजारों लीटर पीने का पानी व्यर्थ सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर पानी फैलने से आसपास के दुकानदार और राहगीरों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। लीकेज से पानी रोड से बहता हुआ बस स्टैंड, अस्पताल के सामने से कलेक्ट्रेट के आगे तक जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदार जलदाय विभाग का कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने कहा कि व्यस्त रोड पर ही ऐसे हालात है तो अन्य मार्गों का क्या हाल हो रहा होगा। – सोहेल खान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *