बूंदी| शहर के रेलवे स्टेशन स्थित खारेश्वर महादेव मंदिर में दिवंगत मोतीसिंह सोलंकी की स्मृति में मंदिर में बनाए गए स्वागत द्वार का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। स्वागत द्वार का निर्माण प्रेम कुंवर और रघुवीर सिंह सोलंकी ने करवाया। लोकार्पण समारोह के तहत महादेव का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद महाराज कोशल किशोर दाधीच (रायथल) की ओर से सत्संग किया। पूणाहुति के साथ समारोह का समापन हुआ। भूपेंद्रसिंह, प्रहलाद सिंह, हनुमंत सिंह, रघुवीर सिंह नरुका, राजेंद्र राजपूत शामिल रहे।


