बूंदी| राजस्थान हज कमेटी ने हज के लिए बूंदी से चयनित हज यात्रियों के टीकाकरण और प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी इस बार भी अंजुमन इस्लामिया समिति को दी है। इसी को लेकर समिति के सदस्यों की बैठक सदर हैदर अली एडवोकेट की सदारत में आयोजित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दानिश अली को प्रोग्राम संयोजक और जलालुद्दीन अंसारी को सह संयोजक नियुक्त किया गया। समिति के नायब रईस चौधरी ने बताया कि राजस्थान हज कमेटी के निर्देश पर जिले से जाने वाले सभी हाजियों के लिए हज वैक्सीनेशन एवं तरबियत प्रोग्राम 2026 का आयोजन 14 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से नैनवां रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में किया जाएगा। बैठक में अंजुमन इस्लामिया समिति के सरपरस्त हाजी नूरुद्दीन एडवोकेट, महासचिव मोहम्मद शरीफ एडवोकेट, नायब सदर हाजी मेहमूद गौरी कल्लन, सगीर मोहम्मद एडवोकेट, रईस चौधरी, जावेद हुसैन, मोहसीन बेग, पार्षद इरफान अंसारी, जाकिर भाई, रईस शौकर, आबिद भाई, हमीद भाई, एजाज रिज्वी एडवोकेट, अजमुद्दीन शामिल रहे।


