गांधी के विचारों को घर घर पहुंचाने का संकल्प

अकोदिया|ग्राम पटलावदा में ग्रामोदय से सर्वोदय विषय पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम पूर्व सरपंच मोहन सिंह पंवार के पिता स्वर्गीय कुंवरलाल पंवार की स्मृति में सर्वोदय विचार मंच पटलावदा ने आयोजित किया। व्याख्यान में गांधीवादी विचारधारा, पार्टी की मूल भावना और महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा, वर्तमान हालात में गांधीजी के विचारों को जीवित रखना जरूरी है। इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि अवनीश भार्गव और गांधीवादी विचारक डॉ. आरके पालीवाल ने गांधीजी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा, गांधीजी के विचारों को अपनाना और आत्मसात करना आज की जरूरत है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह सिकरवार, प्रदेश सचिव गजेंद्र सिसोदिया, प्रदेश सह-सचिव रचना जैन और डॉ. काजी एस. रहमान ने भी विचार रखे। सभी ने गांधीवादी विचारधारा को मजबूत करने और इसे घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत बताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *