फुलकारी वुमेन ऑफ अमृतसर ने एक शानदार दोपहर में मशहूर शेफ, लेखिका और पारसी खाने की चैंपियन अनाहिता धोंडी के साथ सेमिनार आयोजित किया। यह सेलिब्रिटी अनाहिता धोंडी के साथ खाने का अनुभव असली स्वाद और खान-पान की शानदार विरासत का जश्न साबित हुआ। मेहमानों को सोच-समझकर तैयार किया गया मेन्यू परोसा गया, जिसमें पारसी खाने का स्वाद मॉडर्न ट्विस्ट के साथ दिखाया गया था। हर डिश में शेफ अनाहिता के खाने में ट्रेडिशन और इनोवेशन को मिलाकर कहानी कहने का जुनून दिखा। बातचीत में अनाहिता ने पंजाबी खाने को भी खूब सराहा। उन्होंने मन पसंद डिश अमृतसर लस्सी-कुल्चा का विशेष तौर से जिक्र किया। उन्होंने कहा के पूरे विश्व में इसका कोई जवाब नहीं है। यह लाजवाब अनुभव है। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड की तरफ आकर्षित युवा पीढ़ी को इसका टेस्ट ले लेना चाहिए। शरीर पर होने वाले विपरीत प्रभाव का असर देख लेना चाहिए।


