रांची | श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के बरियातू रोड स्थित तेतराटोली कैंप कार्यालय में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व हियरिंग एड वितरण शिविर का आयोजन हुआ। समिति के चेयरमैन ललित केडिया की अगुवाई में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और विशिष्ट अतिथि गौरव प्रदीप सिन्हा ने जरूरतमंदों के बीच हियरिंग और दिव्यांगजनों को बैसाखी दी। मौके पर महेश पोद्दार, समिति के चेयरमैन ललित केडिया, समाजसेवी रतन लाल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सूर्यदेव चौधरी, प्रमोद कुमार, रितेश पटवारी, डॉ. विजय कुमार मौजूद रहे।


