बैकुंठपुर | भाजपा जिला कार्यालय छिंदडांड़, बैकुंठपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 के बजट भाषण का लाइव प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने की। इस अवसर पर वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक , बसंत राय, रविशंकर राजवाड़े, राजेश सिंह, चुन्नी पैकरा, जिपं अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और अधिक सशक्त होगी। रामसेवक पैकरा ने बजट को विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना व गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है।


