विदिशा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की हादसे में मौत:सांची में कार पेड़ से टकराई, तीन गंभीर घायल

विदिशा में रविवार रात सांची थाना क्षेत्र में एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में विदिशा मेडिकल कॉलेज के एक युवा डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। ओवरब्रिज के बाद मोड़ पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की कार सांची ओवरब्रिज पार कर उदयगिरि की ओर जा रही थी। गुलगांव के पास मुख्य मार्ग के एक मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में नरसिंहगढ़ निवासी डॉ. हर्ष माहेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। वे विदिशा मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थे और करीब दो से तीन महीने पहले ही उन्होंने कॉलेज ज्वाइन किया था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार डॉ. हर्ष माहेश्वरी ही चला रहे थे। तीन डॉक्टर आईसीयू में भर्ती कार में सवार अन्य डॉक्टरों में डॉ. आशीष, डॉ. विनय और डॉ. संजुल बंसल शामिल हैं। तीनों को गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *