शिवपुरी में पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट:CCTV में जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारते दिखे तीन लोग, लाइन तोड़ने का किया था विरोध

शिवपुरी शहर के गांधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार रात करीब 9:50 बजे की बताई जा रही है, जो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाइन में खड़े युवक के आगे जबरन लगाई बाइक जवाहर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय हारिश मिर्जा पुत्र मोहसिन मिर्जा ने बताया कि वह अपनी बाइक (MP 33 MM 1563) से गांधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए और जबरन उससे आगे अपनी बाइक लगा दी। बाइक लगने से हाथ में आई चोट आरोप है कि जब आरोपियों ने अपनी बाइक आगे लगाई, तो बाइक की टक्कर से हारिश के दाहिने हाथ में चोट लग गई। इस पर हारिश ने विरोध जताया। विरोध करने पर तीनों युवक भड़क गए और हारिश के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब हारिश ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जमीन पर गिराकर लात-घूंसे से पिटाई आरोप है कि तीनों युवकों ने हारिश को जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका सिर दीवार में दे मारा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बीच-बचाव किया और हारिश को आरोपियों के चंगुल से बचाया। आरोपी मौके से फरार बीच-बचाव के बाद तीनों हमलावर अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। अफरा-तफरी के कारण हारिश आरोपियों की बाइक का नंबर नहीं देख पाया। घटना के बाद घायल हारिश ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया केस पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांधी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *