पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:एक घायल, ड्राइवर वाहन जंगल में छुपाकर फरार

मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिमरिया (कजरवाड़ा) के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मानेगांव निवासी केशराम जंघेला और यशवंत ठाकुर अपनी बाइक से ग्राम ठरका में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बम्हनी की ओर से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे केशराम जंघेला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे यशवंत ठाकुर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। दोनों को तुरंत बम्हनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने केशराम को मृत घोषित कर दिया। बम्हनी पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने वाहन को जंगल में छुपा हुआ बरामद कर लिया है। हालांकि, पिकअप चालक अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। मृतक केशराम जंघेला के शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *