तमता | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट पेश िकया। ग्रापं तमता के आधारशीला परिसर में स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एक साथ जुट होकर प्रोजेक्टर के माध्यम से बजट भाषण का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर लुड़ेग-तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक दूरदर्शी दस्तावेज है। उन्होंने इसे किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित बताया। बजट में कृषि के आधुनिकीकरण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास और युवाओं के कौशल विकास के लिए की गई घोषणाओं की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान महामंत्री लक्ष्मी नारायण यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, स्थानीय सरपंच सीता बाज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।


