दुर्गूकोंदल| भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष झाड़ूराम बेसरे जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा कांकेर द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का वितरण किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। घोषित कार्यकारिणी में भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल से कृष्णा नेताम को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं धनराज टांडिया को जिला मंत्री, टीकम टांडिया को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा योगेश कुमार कुलदीप को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी योगेश कुमार कुलदीप ने कहा संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए अतुलनीय है। उन्होंने कहा मुझे यह दायित्व मिलना गर्व की बात है।


