झालावाड़ में 3 फरवरी, मंगलवार को जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती मेंटेनेंस और अन्य आवश्यक कार्यों के चलते की जाएगी। निगम से मिली जानकारी के अनुसार, बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। 33/11 केवी सब-स्टेशन रिको में मेंटेनेंस और सिविल कार्य किया जाएगा। इस जीएसएस से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित होंगे, जिनमें औद्योगिक क्षेत्र फेस-2, औद्योगिक क्षेत्र फेस-3, नई जेल, गोपालपुरा औद्योगिक क्षेत्र, जामुनिया, वृन्दावन, बालगढ़, मान सिंह पैलेस, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आई.टी.आई. कॉलेज और कोटा रोड के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र में बिजली बंद रहने से कोटा स्टोन समेत अन्य उद्योगों का कार्य प्रभावित होगा।


