सागर में 17 साल के लड़के की हत्या:गाली देने पर नाबालिग दोस्त ने सीने में मारा कटर; मां को फोन कर बोला- मेरा विवाद हो गया है

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात आपसी विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। घटना दीनदयाल तिगड्डा के पास हुई, जहां गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग के सीने पर कटर मार दिया। मृतक की पहचान सूबेदार वार्ड निवासी अंकुश अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, अंकुश अहिरवार (17) रविवार रात दीनदयाल तिगड्‌डा के पास अपने एक परिचित नाबालिग के साथ बैठा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वे एक-दूसरे को गालियां देने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अंकुश के सीने पर कटर से हमला कर दिया। मां को फोन कर बताया, अस्पताल में तोड़ा दम कटर लगने से अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने तुरंत अपनी मां रेखा बाई को फोन लगाया और बताया कि “मेरा विवाद हो गया है।” घटना के बाद अंकुश के साथी उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि “आपसी विवाद में गाली-गलौज के बाद धारदार हथियार से हमला कर नाबालिग की हत्या की गई है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे।” पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *