लुधियाना के सराफा बाज़ार में दिनदहाड़े चोरी:; स्टोर रूम से ले उड़ा तांबे की पाइप और औज़ार, CCTV आई सामने

लुधियाना के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके सराफा बाज़ार में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ दोपहर के वक्त एक शातिर चोर ने दुकान के ऊपरी हिस्से में बने स्टोर रूम को निशाना बनाया और करीब 50 हजार रुपये की कीमत का तांबा व कीमती औज़ार लेकर रफूचक्कर हो गया। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मैकेनिक ने दी जानकारी: काम के लिए रखा था सामान मामले का खुलासा तब हुआ जब बिजली मैकेनिक अमित ने सामान चेक किया। अमित ने बताया कि उसे दो दिन पहले ही एक दुकान पर AC फिट करने का काम मिला था। AC फिटिंग से जुड़ा कीमती सामान और पाइप दुकान के ऊपर बने स्टोर रूम में सुरक्षित रखे गए थे। शाम को जब अमित काम के सिलसिले में स्टोर रूम पहुँचा तो उसके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा हुआ था और तांबे की पाइप सहित कई औज़ार गायब थे। CCTV में दिखी चोर की चालाकी: बोरिया लेकर लौटा वापस सामने आई CCTV फुटेज में चोर पूरा साफ़ नजर अड़हा है दोपहर में चोर सीढ़ियों के रास्ते ऊपर दाखिल होता है और स्टोर रूम की रेकी करता है। वह पहले कुछ सामान टटोलता है और फिर नीचे उतर जाता है। कुछ ही देर बाद वह बाहर से एक खाली बोरी लेकर दोबारा ऊपर आता है। स्टोर रूम में घुसकर वह AC में इस्तेमाल होने वाली तांबे की महंगी पाइपें और मैकेनिक के औज़ार बोरी में भरता है और बड़े आराम से वहां से निकल जाता है। पुलिस का दावा: आरोपी की पहचान हुई जल्द होगी गिरफ्तारी इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में रोष है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमें चोरी की शिकायत और CCTV फुटेज मिल गई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और इसी तरह की छोटी-मोटी चोरियां करता है। पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *