सीकर में 20 फरवरी को एयर शो की तैयारी:एयरफोर्स के 9 एयरक्राफ्ट करेंगे शौर्य का प्रदर्शन, कई स्टंट दिखाएंगे

सीकर में पहली बार एयरफोर्स के शौर्य प्रदर्शन की तैयारी है। सूर्य किरण एयरोबेटिक डिस्पले टीम 20 फरवरी को हवाओं में शौर्य कलाओं का प्रदर्शन करेगी। एयर शो में एयरक्राफ्ट हवा में एयरफोर्स के शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एयरफोर्स की एक टीम ने सीकर जिला खेल स्टेडियम के ठीक ऊपर एयर शो करना तय किया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर(सिटी) भावना शर्मा ने बताया कि एयर शो में 9 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (SKAT) के 9 हॉक Mk-132 जेट विमान आसमान में भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस, उच्च तकनीकी कौशल और सटीकता का प्रदर्शन करेंगे। ये पायलट हवा में 150-600 किमी/घंटा की गति से तिरंगे झंडे, हवा में गोता लगाना, लूप, रोल, बैरल रोल और फॉर्मेशन फ्लाइंग जैसे रोमांचक हवाई करतब (Aerobatics) दिखाएंगे।
सीकर में एयर शो की चर्चा होते ही लोगों में उत्सुकता है। सीकर जिला खेल स्टेडियम में एयर शो को लेकर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। एयर शो के लिए जिला स्टेडियम में फ्री एंट्री होगी। ये सभी एयरक्राफ्ट जयपुर से उड़ान भरके सीकर में एयर शो करेंगे और समापन के बाद जयपुर ही लौट जाएंगे। एयर शो को 2 दिवसीय करने पर भी विचार किया जा रहा है। ऐसे में एयर शो 19 फरवरी और 20 फरवरी को संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *