सोमवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा इंदौर आईं। प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा मामले में जो भी दोषी हो, उस पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। चाहे वो मंत्री है, वो विधायक है, वो पार्षद है, वो सरकार का हिस्सा हो। हत्या का मामला चलाकर पूरी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए और इन्हें सजा मिलनी चाहिए, वरना कोई सबक नहीं लेंगे। बड़ा सवाल ये है कि यहां के लोग जहर पीने को क्यों मजबूर हैं? सरकार के पास फंड है, लेकिन जल जीवन मिशन में सात हजार करोड़ केंद्र सरकार ने खर्च नहीं किया। इसलिए इस बार बजट में और पैसा कम कर दिया। राहुल गांधी भी यहां के पीड़ित परिवारों से मिलकर गए। पीड़ितों की आर्थिक मदद सरकार करें। हमारी मांग है कि हर परिवार को एक करोड़ रुपया उसका परिवार को मिले। ताकि कम से कम अच्छी जिंदगी पूरा परिवार जी पाए। ये भी कहा बजट को लेकर लांबा ने कहा- दोषियों को बचा रही सरकार इस बार इस तरह का बजट आया है कि आप जितना मर्जी काला धन रख लीजिए, विदेश चले जाइए, आप पर कोई आंच नहीं आएगी। जवाबदेही तय होनी चाहिए।


