बालाघाट में दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत:जहरीली दवा से किसान की जान गई, सड़क हादसे में युवक मरा

बालाघाट जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक किसान कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद बीमार पड़ गया, जबकि दूसरे युवक की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पहली घटना किरनापुर थाना क्षेत्र के कड़कना कोकणा गांव की है। यहां के निवासी 53 वर्षीय किसान दिलीप पिता चैतराम ठाकरे सोमवार को अपने खेत में रबी की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। खेत से घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल किरनापुर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर 4 बजे उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना में, बिरसा थाना अंतर्गत मानेगांव निवासी 21 वर्षीय रंजीत पिता सुखराम भलवे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके भाई प्रेमलाल ने बताया कि रविवार को रंजीत बालाघाट आ रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद रंजीत को बिरसा अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बालाघाट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें गोंदिया ले जाया गया। गोंदिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को उनके शव को बालाघाट जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मर्ग डायरी संबंधित थाना क्षेत्रों को भेजी जाएगी, जहां से मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *