लुधियाना| सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गांव मुंडियां कलां स्थित गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले इस नगर कीर्तन का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जब यह धार्मिक यात्रा न्यू सुंदर नगर पहुंची तो महदूदां परिवार द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रबंधकीय निदेशक गुरिंदर कौर महदूदां और बामसेफ नेता गुरप्रीत सिंह महदूदां ने संगत के लिए केलों का विशाल लंगर लगाया। परिवार की ओर से पंज प्यारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं गुरुद्वारा कमेटी ने भी गुरिंदर कौर महदूदां को लोई और गुरु साहिब का चित्र भेंट कर आभार जताया। इस अवसर पर लेखक हर्षदीप सिंह, कमांडर बलबीर सिंह सांपला और लीलावती सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।


