प्रदर्शनी के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र नोबल फाउंडेशन की स्टॉल रही। जहां डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने विद्यार्थियों से सीधी बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनके खान-पान और फ्रूट ब्रेक जैसी स्वस्थ आदतों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के अनुशासन से प्रभावित होकर हिमांशु जैन ने कहा कि यहां का प्रत्येक विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एक फौजी की तरह समर्पित और वचनबद्ध है। उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों को सशक्त बनाकर नोबल फाउंडेशन देश की नई पीढ़ी की नींव मजबूत कर रहा है। निगम कमिश्नर ने विद्यार्थियों के उच्च आत्मविश्वास की प्रशंसा की और संस्था के शैक्षणिक ढांचे को सराहा। संस्था की शिक्षिकाओं और कोऑर्डिनेटर्स मीनाक्षी शर्मा व आरती गुप्ता ने आगंतुकों को फाउंडेशन की कार्यप्रणाली से रूबरू करवाया। अंत में संस्था के संस्थापक राजेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए अपने संकल्प को दोहराया। भास्कर न्यूज | लुधियाना पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में चल रहे पंजाब एक्सपो का उद्घाटन दूसरे दिन डीसी हिमांशु जैन ने किया। उन्होंने लोगों की भागीदारी को मजबूत करने और प्रभावी जमीनी समाधानों को सक्षम करने में ऐसे प्लेटफार्मों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिले में पारदर्शिता, स्वैच्छिक और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए इस पहल की सराहना की। दूसरे दिन अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक्सपो का दौरा किया और एनजीओ की कार्य प्रणाली को समझा। कार्यक्रम की सांस्कृतिक संध्या में नोबल फाउंडेशन की मुंडियां कलां ब्रांच के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। दूसरे दिन दिन इंपैक्ट ऑनर आवर-इस्टीट्यूटशन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राशि हेमराज अग्रवाल ने की। जिन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा और सामुदायिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को सम्मानित किया। नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल और अमरप्रीत सिंह संस्थापक, द ग्लोबल सिख की तरफ से इंपैक्ट ऑनर आवर फोरम में शामिल हुए। इंपैक्ट ऑनर आवर इन्फ्लुएंसर्स में एसीपी ट्रैफिक, गुरदेव सिंह और डॉ. बिशव मोहन प्रोफेसर और कार्डियोलॉजी के प्रमुख और मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ सह समन्वयक हियर हार्ट सेंटर ने सामाजिक जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सम्मानित किया। एक्सपो के समापन पर एनजीओ, भागीदारों, स्वयंसेवकों और आयोजकों के सामूहिक प्रयासों का जश्न मनाया गया। दूसरे दिन उपभोक्ता अधिकार जागरूकता, अपशिष्ट प्रबंधन, बाल शोषण रोकथाम, स्वयंसेवा और नीति से लेकर जमीनी प्रभाव तक सीएसआर कार्यान्वयन पर अच्छी तरह से भाग लेने वाली कार्यशालाओं की एक श्रृंखला भी आयोजित की गई। दो दिनों में आयोजित सत्र में पंजाब एनजीओ एक्सपो 2026 में 20,000 से अधिक लोग पहुंचे, 40 से अधिक संस्थानों के 2000 से अधिक छात्रों, पंजाब भर से 70 से अधिक एनजीओ, उद्योगों, सामाजिक क्लबों, धार्मिक संगठनों, मंचों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को एक साथ लाया। जिससे सीएसआर साझेदारी, स्वयंसेवा, संस्थागत सहयोग और समुदाय-संचालित समाधानों के लिए नए अवसर पैदा हुए। जबकि लुधियाना को समावेशी और जिम्मेदार सामाजिक विकास के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया गया। {स्कूली बच्चों की एनजीओ कार्यप्रणाली पर लाइव लर्निंग विजिट {स्टूडेंट्स की तरफ से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम {इंपैक्ट ऑनर आवर में शिक्षण संस्थानों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान अधिकार, अपशिष्ट प्रबंधन और बाल संरक्षण पर इंटरएक्टिव कार्यशालाएं {सीएसआर, स्वयंसेवा और सामुदायिक भागीदारी पर वन-टू-वन नेटवर्किंग {70 से अधिक एनजीओ और कॉर्पोरेट्स के इननोवेटिव सोशल मॉडल {युवाओं के लिए वालंटियर शिप और इंटर्नशिप के मौके ये एनजीओ शामिल रहे: आवाज पावर अॉफ मैन, पुनर्जोत आई बैंक सोसायटी, सायकोलॉजिकल एंड कैरियर, नेचर फ्रेंड, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, एक आवाज बाल शोषण खिलाफ, जेसीआई, सतगुरु रविदास वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसायटी, सरपरस्ती, एक जोत विकलांग बच्चों का स्कूल, एक्ट ह्यूमन समेत 70 से अधिक एनजीओ शामिल हुए।


