भास्कर न्यूज | चाईबासा झारखंड विधान सभा सचिवालय के पत्र के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा की सीनेट के लिए झारखंड विधान सभा के छह विधायकों को सीनेट सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। छह विधायकों को सीनेट सदस्य के रूप में रखा गया है। कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, नामांकित सदस्यों का कार्यकाल झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 (अनुकूलित) एवं उसमें समय-समय पर किए गए संशोधनों के प्रावधानों के अनुरूप होगा। ये विधायक सीनेट सदस्य मनोनीत किए गए मझगांव विधायक निरल पूर्ति ईचागढ़ विधायक सबिता महतो जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन


