नैयाडीह में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, छापेमारी

लंबे समय से चल रहा था अवैध भंडारण कर ईंधन की बिक्री किए जाने का गोरखधंधा भास्कर न्यूज | जामताड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवलबाड़ी पंचायत के नैयाडीह गांव में अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल और स्प्रिट की कटिंग व भंडारण किए जाने का खुलासा हुआ है। जिला पुलिस एवं नारायणपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में ईंधन बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार मौके से भारी मात्रा में ड्रम में स्टॉक किए गए पेट्रोल-डीजल और स्प्रिट जब्त किए गए हैं। यह अवैध भंडारण लंबे समय से चल रहा था, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक नैयाडीह गांव में छापेमारी जारी थी। नारायणपुर थाना के थाना प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल जांच चल रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। अवैध ईंधन कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर पहले भी संदेह जताया जाता रहा है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि अवैध ईंधन की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *