सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो रक्तवीर के संस्थापक सचिव बिनय कुमार ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर बोकारो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बिनय कुमार, भोला कुमार, जितेंद्र कुमार, अमीर सबानी, राजा कुमार, राहुल कुमार, राजा ठाकुर, राज सिंह, प्रशांत, हामिद अंसारी, गुपत सोरेन सहित 25 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान बिनय ने कहा कि संस्था के प्रत्येक सदस्य अपने जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य उपलक्ष्य पर रक्तदान जरूर करते हैं। डॉ. मैथली ठाकुर ने कहा कि बोकारो रक्तवीर परिवार हमेशा से थैलेसिमिया पीड़ितों के अलावा जरूरत पर सहयोग को तत्पर रहती है। अध्यक्ष संजय शर्मा ने संस्था के सभी सदस्यों, रेड क्रॉस की डॉ. मैथली ठाकुर, सुरेश बुधिया व पूरी टीम का आभार जताया।


