मनिंदरजीत कौर ‘आगोश’ संस्था की प्रधान, राकेश भट्टारा संरक्षक

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिव्यांग और स्पेशल बच्चों के लिए काम करने वाले समाजसेवी संस्था आगोश के प्रबंधक समिति के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें संस्था की नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चयन किया गया। संस्था के कानूनी सलाहकार चुने गए अनिल खन्ना ने बताया कि नई टीम में राकेश भट्टारा को संरक्षक, शिखा सरीन को चेयरमैन और मनिंदरजीत कौर को प्रधान चुना गया। वहीं शिवानी सेठ को उपप्रधान, रिपुदमन मल्होत्रा को जनरल सेक्रेटरी, राजीव मेहरा को सेक्रेटरी और वीरेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया सलाहकार के तौर पर गुरचरण सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में डॉक्टर बलविंदर नागपाल, डॉक्टर कवलिंदर गिरगिला, पवन अरोड़ा, आशी वाधवा, अनु खन्ना और जतिंदर सिंह (बॉबी) को शामिल किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी के रूप में रिशु अरोड़ा, हरकीरत सिंह, हरीश वाधवा और ममता पुरी को जिम्मेदारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *